{"_id":"583c2d924f1c1bb412de52e9","slug":"shop-open-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में बेअसर रहा भारत बंद, तय समय पर खुली दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में बेअसर रहा भारत बंद, तय समय पर खुली दुकानें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 28 Nov 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
चंबा में खुले रहे बाजार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के विरोध में बुलाए गए भारत बंद का चंबा में वीरवार को कोई भी असर देखने को नहीं मिला। बाजार आम दिनों की तरह की समय पर खुला और सोमवार की वजह से ज्यादा भीड़ बाजार में देखने को मिली। लोगों ने दुकानों में जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
जिला भर के सभी उपमंडलों के बाजार भी नियमित तौर पर ही खुले। व्यापार मंडल ने बंद का हिस्सा बनने से पहले ही इंकार कर दिया था। कारोबारियों ने बंद से किनारा करते हुए दुकानों में खूब सामान बेचा। व्यापार मंडल चंबा के अध्यक्ष विरेंद्र महाजन ने बताया कि कारोबारियों को नोटबंदी से कोई फर्क नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
पहले से ही तय था कि चंबा के कारोबारी बंद में हिस्सा नहीं लेंगे। मुख्यालय समेत अन्य जगहों पर भी कारोबारियों ने दुकानें बंद नहीं की। स्थानीय लोगों में रमेश कुमार, संदीप, सूरज, रजत, लाल चंद, भानी प्रसाद, स्वर्णजीत, नीलम, पुष्पा, जयंति व शीतल ने बताया कि नोटबंदी का निर्णय बिल्कुल सही है।
विज्ञापन
हालांकि टीवी चैनल पर नोटबंदी के विरोध में बंद प्रचारित किया जा रहा था। जिसे देखते हुए सुबह एक बार लगा कि बाजार बंद होगा तो खाली हाथ लौटना पड़ेगा लेकिन चंबा पहुंचने के बाद सभी दुकानें खुली पाई गई। उन्होंने बताया कि सोमवार होने की वजह से आम दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है।
फिलहाल कोई समस्या नहीं : महाजन
व्यापार मंडल अध्यक्ष विरेंद्र महाजन ने बताया कि फिलहाल कोई समस्या नहीं है। कारोबारी नियमित रूप से व्यवसाय कर रहे हैं। आगे के सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए जाएंगे।