फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   shop closed on week end, passengers waiting for buses

वीकेंड पर बाजार सूने, बस अड्डे में मुसाफिरों की भीड़

Sat, 19 Jun 2021 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
shop closed on week end, passengers waiting for buses
चंबा में परिवहन निगम की बस में बैठे यात्री। - फोटो : Chamba
चंबा। जिले में वीकेंड पर शहर के बाजार सूने रहे। इक्का-दुक्का लोग ही जरूरी सामान की खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचे। हालांकि, शनिवार को लोग कोरोना नियमों का पालन करते दिखे। एचआरटीसी ने 59 रूटों पर एचआरटीसी की बसें चलाईं, तो वहीं निजी बसें इक्का-दुक्का रूटों पर ही चलीं। बसें निर्धारित रूटों पर 50 फीसदी सवारियों के साथ रवाना हुईं। जिला मुख्यालय सहित अन्य बाजारों में शनिवार को लोगों की कम ही भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बस स्टैंड चंबा में निर्धारित रूटों पर अन्य दिनों की तरह बसों को सैनिटाइज करने के बाद बस अड्डे में पार्क किया गया। 50 फीसदी सवारियां पूरी होने पर बसों को रूटों पर भेजा गया। वहीं, निजी बसों में भी लोग कोरोना नियमों का पालन करते दिखे। बसों में 50 फीसदी क्षमता से अधिक सवारियां होने पर उन्हें बसों से उतार दिया गया। लिहाजा, बस स्टैंड में लोग बसों का इंतजार करते भी दिखे।
विज्ञापन

आज इन रूटों पर चलेंगी बसें
रविवार को जिले के पांच लंबे रूटों पर सुबह साढ़े दस बजे भरमौर-इदौरा, सुबह सात बजे चंबा-शिमला वाया जोत सुपरफास्ट बस, सायं पांच बजे चंबा-शिमला, सुबह 9:20 पर चंबा-चिंतपूर्णी, सुबह पांच बजे बैरागढ़-टांडा सहित पांच लोकल रूटों पर सुबह 6:20 बजे चंबा-लंगेरा, चंबा-हडसर, चंबा-बैरागढ़, सवा ग्यारह बजे चंबा-होली और सायं चार बजे चंबा-भंजराडू रूट पर बसें चलेंगी। इसके अलावा एचआरटीसी प्रबंधन सोमवार से सुबह पौने पांच बजे चंबा-चामुंडा बस सेवा को भी शुरू करने जा रहा है। इक्का-दुक्का रूटों पर निजी बसें भी चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएम राजन जम्वाल ने कहा कि रविवार को पांच लोकल और पांच राज्य के भीतर बसें चलाई जाएंगी। कहा कि सोमवार से सुबह पौने पांच बजे चंबा-चामुंडा बस सेवा को भी शुरू किया जा रहा है। कहा कि सभी लोगों को कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

निजी बस ऑपरेटर यूनियन प्रधान रवि महाजन ने कहा कि रविवार को इक्का-दुक्का रूटों पर ही निजी बसें चलेंगी। रविवार को पूरी तरह अवकाश के चलते अधिक बसें नहीं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed