फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shock: 551 women declared ineligible under Samman Nidhi Yojana

झटका: सम्मान निधि योजना के तहत 551 महिलाएं अपात्र घोषित

Sun, 18 May 2025 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 18 May 2025 07:10 AM IST
विज्ञापन
Shock: 551 women declared ineligible under Samman Nidhi Yojana
चंबा। जिला चंबा में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना के तहत 551 महिलाएं अपात्र घोषित हुई है। हाल ही में यह सूची ग्राम पंचायतों की ओर से जारी की गई है। अपात्रों समेत पात्रों की सूची जिला कल्याण विभाग के कार्यालय में आगामी कार्रवाई के लिए भेजी गई है। हैरानी की बात तो यह है कि इसमें से अधिकतर 255 अपात्र महिलाएं विकास खंड मैहला के तहत आती अलग-अलग पंचायतों से हैं। खंड विकास कार्यालय तीसा और सलूणी की बात करें तो यहां सिर्फ एक ही महिला अपात्र निकली है। जानकारी के अनुसार जिला चंबा से अब तक मात्र 51 पंचायतों में ही छंटनी प्रक्रिया पूरी हो पाई है। इनमें 8,981 महिलाएं पात्र पाई गई हैं जबकि 551 महिलाओं को निर्धारित मापदंड पूरा न होने के चलते अपात्र घोषित कर दिया है। इसी फेहरिस्त में विकास खंड भरमौर में 161, चंबा में 133, सलूणी और चुराह विकास खंड में एक-एक महिला अपात्र की सूची में शामिल हुई है। गौरतलब है कि इस योजना के तहत जिला भर से करीब 57,402 आवेदन मिले हैं। इनमें से अब तक 8,981 महिलाओं के आवेदनों को ही स्वीकृति मिल पाई है। यह आंकड़ा जिला भर की मात्र 51 पंचायतों का है। जहां छंटनी का कार्य पूरा हुआ है। शेष पंचायतों की ओर से अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं भेजी गई है। ऐसे में पात्र महिलाओं का भी सम्मान निधि के लिए इंतजार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


किस ब्लॉक से कितनी पंचायतों में छंटनी पूरी
भटियात में तीन, चंबा में नौ, चुराह में चार , मैहला में 31, सलूणी में चार पंचायतों से ही सम्मान निधि के पात्रों और अपात्रों का ब्योरा जिला कल्याण विभाग के कार्यालय में पहुंचा है।
विज्ञापन


चंबा में अब तक 1,245 महिलाओं को ही मिली सम्मान निधि
जिला चंबा की बात करें तो अब तक 1,245 महिलाओं को ही सम्मान निधि मिली है। यह राशि गत वर्ष सरकार की ओर से जारी की गई थी। इसके लिए करीब 56,02,500 की राशि व्यय हुई थी। इसके बाद सरकार ने जिला के लिए बजट का प्रावधान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला चंबा में अब तक 51 पंचायतों से ही सम्मान निधि के पात्रों और अपात्रों का ब्योरा मिला है। इसमें 551 महिलाएं अपात्र पाई गई हैं जबकि 8,981 महिलाएं योजना के तहत पात्र निकली है।
- चमन शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed