फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shivani Sharma became the president of the All TGT Cadre Federation, Chamba.

Chamba News: शिवानी शर्मा सर्व टीजीटी कैडर महासंघ चंबा की प्रधान बनीं

Sun, 15 Feb 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 15 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Shivani Sharma became the president of the All TGT Cadre Federation, Chamba.
चंबा। सर्व टीजीटी महासंघ का जिला अधिवेशन शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) चंबा में संपन्न हुआ। इसमें जिला चंबा की खंड स्तर की कार्यकारिणियों का गठन भी लोकतांत्रिक तरीके से किया गया। अधिवेशन में 100 के करीब अध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अधिवेशन में शिवानी शर्मा को जिला प्रधान, महासचिव पंकज ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान संजीव बाजवा, उपप्रधान सारिका चौहान व केशव, सह सचिव उमेश, कोषाध्यक्ष विपिन कुमार, अजय मीडिया सचिव, प्रिंट सेक्रेटरी खेम राज, सोशल मीडिया सचिव सिप्पी राम, नीरज ऑडिटर व मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी टीजीटी कैडर से प्रधानाचार्य बने अजय चौहान प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुखरी, सह संरक्षक करम चंद को जिला चंबा का दायित्व दिया गया। जिला कार्यकारिणी के अलावा विधानसभा क्षेत्र भरमौर, चंबा, भटियात, चुराह, डलहौजी की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
विज्ञापन

इस जिला अधिवेशन में राज्य कार्यकारिणी से जिला हमीरपुर से संबंध रखने वाले महासचिव सुनील शर्मा, सह सचिव मनु देव शर्मा, जिला कांगड़ा से संबंध रखने वाले वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव शेरिया व सुरेंद्र पटियाल जिला कांगड़ा, विनोद ठाकुर मीडिया सचिव जिला चंबा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासंघ के पदाधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश सरकार के समक्ष मांग रखी है कि टीजीटी वर्ग की वेतन विसंगति को हल करते हुए, टीजीटी के लिए सरकार पंजाब की तर्ज पर 1 जनवरी 2016 से नए वेतनमान की शर्तों को लागू करते हुए, 45400 का मूल वेतन लागू करें। इसके साथ ही ट्रांसफर के लिए सरकार के द्वारा 30 किलोमीटर की दूरी सीमा की शर्त को हटाकर 15 से 20 किलोमीटर किया जाए। अनुबंध कर्मचारियों को वर्ष में पहले की भांति दो बार नियमित किया जाए तथा अनुबंध अवधि पर दी गई सेवा को वरिष्ठता व पेंशन लाभों के लिए जोड़ा जाए।
4-9-14 एसीपी की पुनः बहाली की जाए। सीबीएसई स्कूलों के लिए चयनित किए जा रहे अध्यापकों के लिए अलग कैडर को न बनाते हुए, शिक्षकों के पदोन्नति लाभों के साथ भी छेड़छाड़ न की जाए।

महासंघ ने सरकार से मांग की है कि सीबीएसई विद्यालयों के लिए 19 जनवरी को निकाली गई अधिसूचना में स्पष्टीकरण लाते हुए विद्यालयों के लिए अलग कैडर न बनाने की गजेटेड अधिसूचना शीघ्र पुनः जारी की जाए।
सीबीएसई स्कूलों से जो अध्यापक आगामी दो वर्षों में सेवानिवृत्त हो रहे हैं और उन्हें सीबीएसई विद्यालयों में ही सेवाएं देने का मौका दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed