{"_id":"698f59c219647bfbd40f022f","slug":"shiva-temples-are-being-decorated-for-mahashivratri-some-with-flowers-and-some-with-colourful-lights-chamba-news-c-88-1-ssml1007-174619-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: महाशिवरात्रि के लिए सजने लगे शिवालय, कहीं फूल तो कुछ मंदिर रंग-बिरंगी लाइटों से रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: महाशिवरात्रि के लिए सजने लगे शिवालय, कहीं फूल तो कुछ मंदिर रंग-बिरंगी लाइटों से रोशन
Fri, 13 Feb 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शहर में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के विभिन्न शिवालयों को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। मंदिर कमेटियां कई दिनों से रंग-रोगन और साज-सज्जा में जुटी हुई हैं। रंग-बिरंगी लाइटों से मंदिर परिसर जगमगा उठे हैं और भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
पूर्वाह्न 11:15 बजे संवाददाता जब अर्द्धनारिश्वर मंदिर सपड़ी पहुंचे तो यहां मंदिर की दीवारों पर नया रंग-रोगन किया जा रहा था। टेंट हाउस के कर्मचारी रंग-बिरंगी लाइटें लगाने में व्यस्त दिखे। इस दौरान शिव नुआला आयोजन के लिए मंच भी तैयार किया जा रहा है। मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही लगातार बनी हुई है।
इसके बाद संवाददाता पूर्वाह्न 11:30 बजे मेडिकल कॉलेज के साथ स्थापित शिव मंदिर पहुंचे तो यहां मंदिर कमेटी के सदस्य सजावट में जुटे थे। लाइटिंग, रंग-रोगन और साफ-सफाई का कार्य अंतिम चरण में है। पूरा परिसर आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्वाह्न 11:45 बजे धड़ोग स्थित शिव मंदिर का जायजा लिया गया। यहां भी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। स्थानीय निवासी अशोक कुमार ने बताया कि हर वर्ष यहां महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। रात को शिव नुआला आयोजित होता है और अगले दिन विशाल भंडारा लगाया जाता है।
दोपहर 12 बजे संवाददाता तत्वानी शिव मंदिर पहुंचे। यहां साधु-संत पर्व की तैयारियों में लगे हुए थे। इस दौरान एक महात्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर यहां शिव नुआला होगा और अगले दिन भंडारा सजेगा। भक्तों के लिए मंदिर परिसर में ‘घोटा’ प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां भी की जा रही हैं। संवाद
अन्य मंदिरों में भी दिखा उत्साह
शिव मंदिर जनसाली, मुगला, करियां और हरदासपुरा में भी महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां देखने को मिलीं। हर मंदिर को आकर्षक रोशनी और रंग-रोगन से सजाया जा रहा है। कुल मिलाकर चंबा में महाशिवरात्रि को लेकर भक्तों में गहरा उत्साह है और पूरा शहर भक्ति रंग में रंगता नजर आ रहा है।