{"_id":"62658d578d7c6929a43739a0","slug":"shimla-and-kangra-doctor-send-in-deputation-at-medical-college-chamba-chamba-news-sml4067176162","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा और शिमला के बीस विशेषज्ञ चंबा मेडिकल कॉलेज में देंगे सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा और शिमला के बीस विशेषज्ञ चंबा मेडिकल कॉलेज में देंगे सेवाएं
विज्ञापन
प्रवीण कुमार
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सक प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं देेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने शनिवार को 20 विशेषज्ञ चिकित्सकों के अस्थायी तौर पर चंबा के लिए ऑर्डर जारी कर दिए हैं। इन विशेषज्ञों को सरकार के आगामी आदेशों तक चंबा में ही सेवाएं देनी होगी।
इससे जिले के लोगों को विशेषज्ञों की सेवाएं मिल सकेंगी। सरकार ने चंबा में स्थापित की गई एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनों का इस्तेमाल करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों को प्रतिनियुक्ति पर भेजने का फैसला लिया है। इससे अब जिले के मरीजों को इन टेस्टों को करवाने के लिए निजी लैब और दूसरे जिलों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
जानकारी के अनुसार इसमें 13 डॉक्टर टांडा मेडिकल कॉलेज और 7 आईजीएमसी शिमला से संबंधित हैं। इसमें सर्जरी, मेडिसिन, शिशु रोग, महिला रोग, हड्डी, नेत्र, ईएनटी, पैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, फिजियोलॉजी, एनेस्थीसिया और रेडियोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ शामिल हैं।
विज्ञापन
इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी तो वहीं यहां तैनात चिकित्सकों पर भी काम का बोझ कम होगा। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में 100 चिकित्सकों के पद खाली हैं। जबकि, यहां रोजाना एक हजार से अधिक की ओपीडी रहती है। जिले भर के मरीज अपना इलाज करवाने के लिए यहां पहुंचते हैं।
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने बताया कि सरकार ने 20 विशेषज्ञों के चंबा में तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इन विशषज्ञों के चंबा में आने से मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। इसके साथ ही अस्पताल के संचालन में भी आसानी होगी।
मेडिकल एजूकेशन के निदेशक डॉ. रजनीश महाजन ने बताया कि चंबा में विशेषज्ञों की कमी पूरी करने के लिए अस्थायी तौर पर 20 विशेषज्ञ टांडा और शिमला से प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए हैं। आने वाले समय में सरकार चंबा में विशेषज्ञों की स्थायी नियुक्ति करेगी।