फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sheepkeeper dies after falling in ditch

खाई में गिरने से भेड़पालक की मौत

Wed, 11 Aug 2021 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Sheepkeeper dies after falling in ditch
चंबा। चंबा-किलाड़ मार्ग पर सतरूंडी के पास पांव फिसलने से खाई में गिरने से भेड़पालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लेख राज पुत्र कनवर सिंह वासी गांव थनूड डाकघर भौड़ास तहसील चुराह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

लेखराज सोमवार को अपनी भेड़-बकरियां लाने के लिए पांगी गया था। मंगलवार को जब वह पांगी से लौट रहा था तो सतरूंडी के पास अचानक पांव फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरा। इससे उसे गंभीर चोट लगी। इससे पहले कि उसे अस्पताल पहुंचा पाते, सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को तीसा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed