फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sharma Boys Jhogha won Dhruv Memorial Cricket Competition

Chamba News: शर्मा बॉयज झोगा ने जीती ध्रुव मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता

Sun, 08 Dec 2024 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 08 Dec 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Sharma Boys Jhogha won Dhruv Memorial Cricket Competition
ध्रुव मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम शर्मा बॉयज झोगा के​​ ​खिलाड़ी। संवाद
चुराह (चंबा)। एनएचपीसी खेल मैदान सुरगानी में चल रही ध्रुव मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शर्मा बॉयज झोगा के नाम रही। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 33 टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इसमें ग्राम पंचायत मंजीर के लवली ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का फाइनल मैच आर्मी बॉयज लनोट और शर्मा बॉयज झोगा के बीच खेला गया। जिसमें आर्मी बॉयज लनोट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में कुल 149 रन बनाए। शर्मा बॉयज झोगा ने मात्र 10 ऑवर में 150 रन बनाकर इस मैच और प्रतियोगिता को अपने नाम किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजक राजू पंडित ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ध्रुव मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed