{"_id":"6526d93876ff28045b01b299","slug":"shalu-got-first-place-in-marathon-on-girls-day-chamba-news-c-88-1-cmb1003-9632-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बालिका दिवस पर मैराथन में शालू ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बालिका दिवस पर मैराथन में शालू ने पाया पहला स्थान
Wed, 11 Oct 2023 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 11 Oct 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला मुख्यालय में आयोजित मैराथन में शालू ने पहला, पल्लू ने दूसरा और सत्या ने तीसरा स्थान पाया। पहले तीन विजेताओं को क्रमश: 11 हजार, आठ और छह हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।
चौथे से लेकर दसवां स्थान हासिल करने वाली प्रतिभागी सालवीं, प्रियंका, जाहिदा, चूनालोन, किर्ती, पल्लवी और कनिका को एक-एक हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित बालिका मैराथन को चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विद्यासागर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने मैराथन के प्रथम दस विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र के साथ कॉफी मग भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने जिले से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट में शामिल बालिकाओं को भी सम्मानित किया।
12वीं कक्षा की छात्राओं को सात हजार और दसवीं की छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। विधायक ने कहा कि महिलाओं की भूमिका बेहतर समाज के लिए अति महत्वपूर्ण है। सूचना क्रांति के वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं की भूमिका और भी ज्यादा बढ़ी है। इस मौके पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश चौधरी सहित स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।