{"_id":"5ed28d9e8ebc3e90807fe5e6","slug":"shahid-rakesh-cremiation-in-chamba-with-state-honour-chamba-news-sml3343217129","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसआई राकेश का चंबा में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसआई राकेश का चंबा में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
घरमाणी में शहीद जवान की पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाते सेना जवान व अन्य।
- फोटो : Chamba
चंबा। आईटीबीपी में एएसआई के पद पर तैनात चंबा के जवान राकेश का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी हाल ही में पानी में गिरने से मौत हो गई थी। इसका शनिवार को चंबा में उसके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। एएसआई राकेश कुमार 23 मई से बेस कैंप से गायब हो गया था।
इसे तलाशने के लिए आईटीबीपी की ओर से सर्च अभियान चलाया गया। मगर उनका कहीं पर सुराग नहीं मिला। एक दिन पहले श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की कोटेश्वर झील से उसका शव बरामद किया गया। कीर्तिनगर पुलिस ने झील से शव को निकालकर उसकी शिनाख्त करवाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद आईटीबीपी के सुपुर्द किया गया।
शनिवार को आईटीबी ने एएसआई राकेश कुमार के शव को राजकीय सम्मान के साथ चंबा लाया गया। तिरंगे से लिपटे बेटे के शव को देख परिजन भावुक हो गए हैं। परिवार को ढांढस बंधाने के लिए सदर विधायक पवन नैयर भी वहां मौजूद रहे। इसके अलावा जिला प्रशासन ने
विज्ञापन
एसडीएम चंबा शिवम प्रताप और एसएचओ प्रशांत ठाकुर वहां पहुंचे। इसके बाद पूरे सम्मान के साथ उनका शव श्मशानघाट पहुंचाया गया। क्षेत्र के लोगों ने नम आंखों से राकेश को अंतिम विदाई दी।
श्मशानघाट पर आईटीबीपी के जवानों ने एएसआई राकेश को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। पिता ने नम आंखों से बेटे को मुखाग्नि दी। राकेश का भाई भी आईटीबीपी में तैनात है। वह टांडा में भर्ती राकेश के नवजात बेटे की देखभाल कर रहा है।