{"_id":"5dc6ed128ebc3e5af44c99fb","slug":"sfi-chamba-news-sml313608819","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में प्राध्यापकों की कमी को लेकर एसएफआई ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में प्राध्यापकों की कमी को लेकर एसएफआई ने किया प्रदर्शन
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
चम्बा फटाफट
चंबा कॉलेज में एसएफआई कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : Chamba
Link Copied
चंबा। चंबा कॉलेज में प्राध्यापकों की कमी को लेकर शनिवार को एसएफआई इकाई ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। परिसर उपाध्यक्ष रेहमतुल्ला ने प्रदर्शन के दौरान अपने संबोधन में कहा कि कॉलेज में प्राध्यापकों की कमी से पढ़ाई का माहौल बिगड़ रहा है। लेकिन, इसको लेकर प्रदेश सरकार जरा भी गंभीर नहीं है। हालात ऐसे हो गए हैं कि छात्रों की नियमित रूप से कक्षाएं भी नहीं लग पा रही हैं। इसकी वजह से पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। कॉलेज प्रशासन बचे हुए प्राध्यापकों से पढ़ाई करवाने का प्रयास कर रहा है। लेकिन छात्रों की ज्यादा संख्या होने से प्राध्यापकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को गंभीरता दिखाते हुए कॉलेज में प्राध्यापकों के रिक्त पद भरने होंगे अन्यथा प्राध्यापकों के पद भरवाने के लिए एसएफआई को उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। कहा कि कॉलेज में शारीरिक शिक्षा का एक भी प्राध्यापक नहीं है। अन्य कुछेक विषयों के भी एक-एक प्राध्यापक कॉलेज में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश में 12 हजार से अधिक अध्यापकों के पद खाली पड़े हैं। सरकार ने जल्द पदों को नहीं भरा तो एसएफआई उग्र आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगी। इसके बाद जो भी परिस्थिति पैदा होगी। उसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। इस मौके पर इकाई के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।