फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sewerage plant will be built as per NGT rules, BOD-COD samples will have to be tested daily

Chamba News: एनजीटी के नियमों पर बनेगा सीवरेज प्लांट, रोजाना करवानी होगी बीओडी-सीओडी के सैंपल की जांच

Sat, 27 Apr 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 27 Apr 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
Sewerage plant will be built as per NGT rules, BOD-COD samples will have to be tested daily
मल निकासी योजना चंबा शहर के सीवरेज प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे जलश​क्ति विभाग के चीफ इंजीनिय
चंबा। शहर से सटी रावी नदी के तट पर जलशक्ति विभाग सीवरेज प्लांट बना रहा है। इसका कार्य ठेकेदार को सौंपा गया है। इस सीवरेज प्लांट का निर्माण एनजीटी के तय नियमों के अनुसार ही किया जाएगा।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों को अपनी देख-रेख में ठेकेदार से सीवरेज प्लांट का निर्माण करवाना होगा। अफसरों को सीवरेज प्लांट से रोजाना बीओडी-सीओडी के सैंपल लेकर उनकी जांच भी करवानी होगी। सीवरेज प्लांट को भूरा रंग करने को लेकर औचक निरीक्षण पर पहुंचे जलशक्ति विभाग के धर्मशाला जोन के चीफ इंजीनियर ने इसके सख्त निर्देश दिए हैं। इस दौरान विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। शहर के लिए मल निकासी योजना को लेकर रावी के तट पर सीवरेज प्लांट का विस्तारीकरण और सुधारीकरण का कार्य जलशक्ति विभाग करवा रहा है।
विज्ञापन

उधर, निरीक्षण के दौरान विभागीय चीफ इंजीनियर ने जिला मुख्यालय, चंबा-साहो मार्ग पर पेयजल लाइन समेत जनजातीय क्षेत्र भरमौर में विकास कार्यों की जांच करने के बाद नाखुशी जताते हुए ठेकेदारों को फटकार भी लगाई थी। वे अधिकारियों को काम की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दे गए हैं। उन्होंने ठेकेदार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के नियमों को ध्यान में रखकर प्लांट में कार्य करने को कहा है। प्लांट में यूवी सेट लगाने, फ्लो में कमी होने, स्ट्रक्चर की मरम्मत करने को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। दो प्लांट में से एक के काम से नाखुश होकर उन्होंने ठेकेदार की जमकर क्लास लगाई थी। एक प्लांट में काला रंग होने और दूसरे में भूरा रंग देख तल्ख हो गए थे। उन्होंने ठेकेदार को पूरे प्लांट को भूरा रंग करने के निर्देश दिए हैं। जलशक्ति विभाग चंबा वृत्त के अधीक्षक अभियंता राजेश मोंगा और अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा, जलशक्ति विभाग चंबा मंडल-प्रथम के सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed