फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Several villages in Bhajotra Panchayat plunged into darkness for three days.

Chamba News: तीन दिन से अंधेरे में डूबे भजोत्रा पंचायत के कई गांव

Sat, 09 May 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 09 May 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Several villages in Bhajotra Panchayat plunged into darkness for three days.
बिजली आपूर्ति ठप रहने से से ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही हैं दिक्कतें
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- प्रशासन को अवगत करवाने पर भी हल नहीं हुई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। भजोत्रा पंचायत के गड़ेन, चाटेला, भीड़, पोठा, डीडवाड, भजोत्रा और धरेड़ गांव तीन दिन से अंधेरे में हैं। बिजली न होने से लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। उन्होंने कहा कि कई बार बिजली बोर्ड को समस्या से अवगत करवाया लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली बंद होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मोबाइल चार्जिंग, पानी की व्यवस्था और दैनिक कार्यों में भी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

जगदीश, सोनू, कालू, संजय, सुरेश, रिंकु, बबलू और निक्कू ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच तीन दिन से बिजली गुल रहने के कारण लोगों में रोष है। जल्द बिजली बहाल नहीं की तो ग्रामीण बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली बोर्ड से मांग की है कि जल्द खराबी को ठीक कर बिजली व्यवस्था सुचारु की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता राकेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में तकनीकी खराबी आने के कारण ग्राम पंचायत भजोत्रा के कुछ गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। विभाग की टीम मौके पर कार्य कर रही है और खराबी को जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। खराब मौसम और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। बोर्ड के कर्मी जल्द बिजली बहाल करने के लिए गंभीरता से जुटे हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed