फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   seventeen people corona positive in Chamba

दो साल के मासूम और शिक्षक समेत 16 कोरोना संक्रमित

Mon, 12 Apr 2021 07:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
seventeen people corona positive in Chamba
seventeen people corona positive in Chamba
चंबा। जिले में सोमवार को चालीस वर्षीय महिला शिक्षक और दो वर्षीय मासूम बच्ची सहित 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये मामले डलहौजी, समलेऊ और साहो क्षेत्र से संबंधित हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने साढ़े तीन सौ लोगों के सैंपल लेकर एंटीजन रैपिड टेस्ट किट से जांच की। इनमें 15 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जबकि, एक सैंपल जो रविवार को लिया गया था, उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी कोरोना संक्रमितों को सरकार की गाइड लाइन के अनुसार होम आइसोलेट किया गया है। जिस मरीज में कोरोना के गंभीर लक्षण हैं, उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना संक्रमितों की सूची में साहो क्षेत्र की चालीस वर्षीय अध्यापिका और 33, 47, 37, 32, 26, 23 और 31 वर्षीय महिला, 59, 22, 47, 59, 25, 59 व 26 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि, एक दो वर्षीय बच्ची भी कोरोना संक्रमण की शिकार हुई है। 16 नए केस आने के साथ चंबा जिले में अब 28 कोरोना मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है।
विज्ञापन

जिले में अब कोरोना के 115 सक्रिय मामले बचे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि लोगों को कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। क्योंकि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। सरकार और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का सही तरीके से पालना करके इस खतरे को टाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed