फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Seven people thrashed woman in land dispute

जमीन विवाद में सात लोगों ने पीट डाली महिला

Sat, 27 Nov 2021 07:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Seven people thrashed woman in land dispute
Seven people thrashed woman in land dispute
चंबा। जमीन विवाद के चलते सात लोगों ने एक महिला को बुरी तरह पीट कर जख्मी कर दिया। साथ ही महिला को जान से मारने की धमकी भी दी है। इसको लेकर महिला ने शनिवार को पुलिस थाना तीसा में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने महिला की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

साथ ही महिला का सिविल अस्पताल तीसा में मेडिकल भी करवाया। मारपीट करने वाले लोगों को थाने में हाजिर होने के आदेश दिए गए हैं। रेखा देवी पत्नी लेख राम निवासी गांव साहो डाकघर आयल ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव में मकान का निर्माण कार्य करवा रही हैं। इसमें कुछ लोग अड़ंगा डाल रहे हैं। शुक्रवार शाम को जब वह निर्माण स्थल पर थी तो वहां पर सात लोग उसे मारने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन

बड़ी मुश्किल से उसने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed