{"_id":"642c58568f715010990da2a6","slug":"seven-new-buses-will-join-hrtc-chamba-depot-today-chamba-news-c-19-1-111200-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एचआरटीसी चंबा डिपो में आज शामिल होंगी सात नई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एचआरटीसी चंबा डिपो में आज शामिल होंगी सात नई बसें
Tue, 04 Apr 2023 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 04 Apr 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा डिपो में पांच अप्रैल को सात नई बीएस-6 बसें शामिल होंगी। 47 सीटर नई बसों के निगम के बेड़े में शामिल होने से चंबा डिपो प्रबंधन को कुछ अदद राहत मिलेगी। बहरहाल प्रबंधन की ओर से आरटीओ कार्यालय में रूटों के लिए आवेदन किया जाएगा। रूटों के मिलने पर ही नई बसों को रूटों पर चलाने की निगम प्रबंधन की योजना हैं। बहरहाल बुधवार को मिलने वाली सात बसों के आने से निगम के बेड़े में अब नौ नई बसों की एंट्री हो जाएगी।
गौर रहे कि केंद्र सरकार की ओर से 15 सालों तक सड़कों पर चलने वाले वाहनों को सड़क से हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा डिपो से 13 बसों को कंडम घोषित किया गया है। इन बसों के न चलने से विभिन्न रूटों पर व्यवस्था को सुचारुरखना प्रबंधन के लिए भी टेड़ी खीर साबित हो रहा है। ऐसे में अब सात नई बसें और मिलना प्रबंधन के लिए कुछ अदद राहत की बात है। बता दें कि एचआरटीसी चंबा डिपो में इससे पूर्व बीएस-6 की दो 28 सीटर बसें पहुंची थीं।
क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि चंबा परिवहन निगम के बेड़े में बुधवार को सात नई बसें पहुंच जाएंगी। इससे पहले दो बसें पहले ही बेड़े में शामिल हो चुकी हैं।