{"_id":"66b794c1644d08f0fb068c1f","slug":"ser-village-affected-by-landslide-stones-fell-at-night-people-spent-the-whole-night-awake-chamba-news-c-88-1-ssml1006-130762-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भूस्खलन की जद में सेर गांव, रात गिरे पत्थर, लोगों ने जागकर काटी पूरी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भूस्खलन की जद में सेर गांव, रात गिरे पत्थर, लोगों ने जागकर काटी पूरी रात
Sat, 10 Aug 2024 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 10 Aug 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
चंबा में बलोठ पंचायत के उसलाड गांव के पास हुआ भूस्खलन।स्त्रोत विडियो ग्रैब
चंबा। बलोठ पंचायत पर सेर गांव भूस्खलन की जद में आने का खतरा मंडरा रहा है। तीन दिन से गांव के ठीक ऊपर लगातार भूस्खलन हो रहा है। पत्थरों समेत भारी मात्रा में मिट्टी नीचे गिर रही है। इससे ग्रामीण खौफजदा हैं। गांव के लिए जाने वाली सड़क बंद हो चुकी है।
पत्थर और मिट्टी गिरने से सड़क विभिन्न जगह से अवरुद्ध हो चुकी है। दो दिन पहले भी पंचायत में रात को भारी बारिश हुई तो भूस्खलन वाले भाग ने बड़े-बड़े पत्थर नीचे गिरने लगे। मवेशियों के लिए बनी गोशालाओं में पानी भरने लगा। इसके चलते लोगों ने मवेशियों को गोशाला से निकाल बाहर खुला छोड़ दिया, जिससे उनकी जान बच सके। ग्रामीणों ने भी पूरी रात जागकर काटी, जिससे पहाड़ी पर होने वाली हलचल पर नजर रखी जा सके।पंचायत प्रतिनिधि कई बार जिला प्रशासन को इस बारे में अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की तरफ से वहां कोई अधिकारी नुकसान का जायजा लेने नहीं पहुंचा है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है।
सेर उसलाड़ नाले में पहाड़ी की चोटी पर यह भूस्खलन हो रहा है। अभी तक भूस्खलन वाले हिस्से में कोई भी अधिकारी जांच करने के लिए नहीं पहुंचा है। सेर गांव में रहने वाली 40 परिवारों को खतरा पैदा हो चुका है। बलोठ पंचायत के प्रधान देवराज ने बताया कि सेर गांव के ठीक ऊपर पिछले कई दिन से भूस्खलन हो रहा है। इसको लेकर वह प्रशासन को भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उनके पास नहीं पहुंचा है। इसको लेकर सभी ग्रामीणों में नाराजगी है। समय रहते भूस्खलन से निपटने के लिए उचित प्रबंध नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में कोई भी बुरे प्रणाम देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
--