फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Send daily report of mid-day meal, get children's Aadhaar cards updated.

Chamba News: मिड-डे मील की प्रतिदिन भेजें रिपोर्ट, बच्चों के आधार कार्ड करवाएं अपडेट

Sat, 06 Apr 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 06 Apr 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Send daily report of mid-day meal, get children's Aadhaar cards updated.
मिड-डे मील की प्रतिदिन भेजें रिपोर्ट, बच्चों के आधार कार्ड करवाएं अपडेट
विज्ञापन

खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय कियाणी में हुआ मासिक बैठक का आयोजन
बैठक के दौरान अध्यापकों को दिए निर्देश, बच्चों को धाम आदि में लेकर न जाएं शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गैसू बख्शी ने स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि वे मिड-डे मील के तहत प्रतिदिन रिपोर्ट भेजें, जिससे यह जानकारी विभाग के कार्यालय भेजी जा सके। खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय कियाणी में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गैसू बख्शी ने की। उन्होंने स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि जिन बच्चों के आधार अपडेट नहीं है, इस बारे में अभिभावकों को निर्देश दिए जाएं।

उन्होंने स्कूल मुखियाओं को परिसर के समीप किचन गार्डन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि अगर कोई स्कूल इन निर्देशों की अवहेलना करता है तो इसकी सूची उपनिदेशक कार्यालय भेजी जाएगी। इस मामले में आगामी कार्रवाई उपनिदेशक कार्यालय से की जाएगी। उन्होंने स्कूलों को यह भी निर्देश दिए हैं कि किसी भी धाम आदि में स्कूली बच्चों को ना लेकर जाएं। अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो संबंधित स्कूल मुखिया से जवाब तलब किया जाएगा। उन्होंने स्कूल अध्यापकों को ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की सूची भी भेजने के निर्देश दिएं। केंद्रीय मुख्य शिक्षक हिमलता, दिव्या कुमारी, कंचन कुमारी, सोमा कुमारी, पुष्पा देवी, देस राज, हेम राज और राज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed