फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Selling tobacco products without permission in Churah will be in trouble

Chamba News: चुराह में बिना अनुमति तंबाकू उत्पाद बेचे तो खैर नहीं

Sat, 27 Sep 2025 06:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 27 Sep 2025 06:43 PM IST
सार

चुराह (चंबा) में एसडीएम अंकुर ठाकुर ने बिना अनुमति तंबाकू उत्पाद बेचने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पंचायत स्तर पर विक्रय प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है। इस कदम से अनियंत्रित बिक्री रुकेगी और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ेगी।

विज्ञापन
Selling tobacco products without permission in Churah will be in trouble

विस्तार

चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह में अब बिना अनुमति तंबाकू उत्पादों, खुली बीड़ी और सिगरेट बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एसडीएम चुराह अंकुर ठाकुर ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अब इन उत्पादों की बिक्री पंचायत स्तर पर केवल अधिकृत विक्रय प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन

इस संदर्भ में उपायुक्त चंबा के आदेशों के आधार पर सभी पंचायत सचिवों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री के लिए विक्रय प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 15 अक्तूबर तक इस पूरी प्रक्रिया की कड़ी निगरानी करने और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है, ताकि उच्च अधिकारियों को समय पर अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन

एसडीएम अंकुर ठाकुर ने खंड विकास अधिकारी तीसा को आदेशित किया है कि वे अपने क्षेत्राधिकार की सभी पंचायतों में इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से ग्रामीण जनता को इस आदेश के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अवगत कराया जाए, ताकि लोग तंबाकू उत्पादों की बिना अनुमति के बिक्री न करें। इस आदेश की प्रतिलिपि थाना प्रभारी तीसा को भी भेजी गई है और उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि 15 अक्तूबर के बाद से चालान की कार्रवाई की मासिक रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय को प्रस्तुत करें। इस कदम से क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की अनियंत्रित बिक्री पर रोक लगेगी और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed