फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Security personnel on strike in medical college, patient upset

मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा कर्मी हड़ताल पर, मरीज परेशान

Tue, 19 Oct 2021 07:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Security personnel on strike in medical college, patient upset
हड़ताल के दौरान बैठे मेडिकल कॉलेज चंबा के सुरक्षा कर्मी। - फोटो : Chamba
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में आउटसोर्स यूनियन के सुरक्षा कर्मी तीन माह से वेतनमान न मिलने सहित अन्य मांगें को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। सुरक्षा कर्मियों के हड़ताल पर जाने से मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था का आलम रहा।
विज्ञापन

कॉलेज के गेट पर सुरक्षा कर्मी न होने से वाहन चालक बेधड़क परिसर में आते-जाते दिखे। वहीं, विभिन्न ओपीडी में इलाज करवाने के लिए पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को व्यवस्था बनाने के लिए वार्ड ब्वायज को सुरक्षा कर्मियों की जगह भेजना पड़ा। आउटसोर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने साफ किया है कि जब उन्हें वेतनमान सहित उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, अशोक कुमार, मनीष टंडन, पूजा, सविता सोनी, राधा और पूनम ने कहा कि महंगाई के इस दौर में उन्हें तीन माह से वेतनमान नहीं मिला है। कंपनी की ओर से पिछले चार सालों से अपने कर्मचारियों को वर्दी, दिवाली बोनस, छुट्टी का नकद भुगतान और यात्रा भत्ता तक नहीं दिया गया है। समस्या को लेकर वे 12 अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मर्तबा बजट आने में देरी हुई है। साथ ही कंपनी की ओर से बिल समय पर नहीं दिए जाते हैं और बिलों में त्रुटियां रहती हैं। इस दौरान एसडीएम को भी ज्ञापन सौंपकर समस्या के बारे में अवगत करवाया गया। उन्हें आश्वासन मिला कि 13 या 14 अक्तूबर को उनका वेतनमान मिल जाएगा। बावजूद, इसके 18 अक्तूबर तक वेतनमान नहीं मिला। ऐसे में मेडिकल कॉलेज और कंपनी प्रबंधन से खिन्न आउटसोर्स यूनियन के 62 सिक्योरिटी गार्ड अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
आउटसोर्स कंपनी के प्रबंधक बलविंद्र सिंह ने आउटसोर्स कर्मचारियों को तीन माह से वेतनमान न दिए जाने की बात स्वीकार की है। कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से भुगतान न हो पाने से सुरक्षा कर्मियों को वेतनमान नहीं दिया जा सका है।

मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि सप्ताह पहले ही बजट पहुंचा है। कंपनी की ओर से बिल समय पर नहीं दिए जाते हैं, उसमें अनेक त्रुटियां रहती हैं। ऐसे में अब बिल की प्रक्रिया में समय लगता है। कहा कि सोमवार को बिलों की फाइल साइन कर दी गई है। जल्द कंपनी को भुगतान जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed