फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   second wave of corona is more dangerous

कोरोना की दूसरी लहर घातक, कोविड नियमों का करें पालन

Sat, 17 Apr 2021 07:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
second wave of corona is more dangerous
second wave of corona is more dangerous
चंबा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर सभी उम्र के लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इसके चलते सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को अलर्ट कर दिया है। कोरोना का यह नया स्ट्रेन सीधे फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

पहले कोरोना के साधारण लक्षण दिखते थे, जिसके बाद फेफड़ों तक यह संक्रमण पहुंचता था। लेकिन, अब कोरोना का यह नया स्ट्रेन सीधे लोगों के फेफड़ों पर अटैक कर रहा है। इसलिए लोगों को कोरोना की नई वेव से बचने के लिए कोविड-19 नियमों की कड़ाई से पालना करने की जरूरत है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पहले साठ साल की उम्र से अधिक आयु वाले लोगों और बीमार लोगों के लिए घातक साबित हो रहा था लेकिन कोरोना की नई वेव बच्चों, जवानों और बुजुर्गों के लिए भी घातक साबित हो रही है। इस नए स्ट्रेन से लोगों को सीधे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। लोगों को कोरोना की इस दूसरी लहर को हल्के में नहीं लेना चाहिए अन्यथा आने वाले समय में हालात बेकाबू भी हो सकते हैं। हालांकि, नए स्ट्रेन से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी लहर हर उम्र के लोगों के लिए खतरनाक : डॉ करण हितैषी
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर करण हितैषी ने बताया कि कोरोना की नई वेव काफी खतरनाक है। इससे मरीजों के फेफड़ों को सीधा नुकसान पहुंच रहा है। लोगों को इस संक्रमण से बचने के लिए कोविड-19 नियमों की सख्ती से पालना करनी होगी। लोगों को कोरोना को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed