{"_id":"66b3a1adba2e0bb673004dc1","slug":"seats-remained-vacant-in-english-and-economics-filled-in-3-subjects-chamba-news-c-88-1-cmb1003-130606-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अंग्रेजी और अर्थशास्त्र में सीटें रहीं खाली, 3 विषयों में भरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अंग्रेजी और अर्थशास्त्र में सीटें रहीं खाली, 3 विषयों में भरीं
Wed, 07 Aug 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 07 Aug 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा कॉलेज में अंग्रेजी और अर्थशास्त्र में पांच और चार सीटें खाली रह गई हैं। हिंदी, इतिहास, राजनीतिक शास्त्र सहित पीजीडीसीए की सभी सीटें फुल हो गई हैं।
इन विषयों में औसतन 40 से 60 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया था। मेरिट के आधार पर यह चयन हुआ है। पीजी के लिए प्रति विषय बीस-बीस सीटें निर्धारित हैं। पीजीडीसीए के लिए 40 सीटें निर्धारित हैं। बहरहाल, चंबा कॉलेज प्रशासन ने इन सीटों के तहत ही मेरिट सूची तैयार की है। इसे अब वीरवार को प्रशासन कॉलेज के सूचना पट्ट और कॉलेज की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेगा। विद्यार्थी सूची में नाम आने के बाद फीस जमा करवा सकते हैं।
जानकारी के अनुसार चंबा कॉलेज में पांच विषयों में पीजी की कक्षाएं चलती हैं। इसके अलावा कॉलेज में पीजीडीसीए की कक्षाएं भी शुरू की गई हैं। इसके लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए थे। आवेदनों के बाद अब काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें निर्धारित सीटों के तहत विद्यार्थियों का चयन किया गया। संवाद
विज्ञापन
--
अंग्रेजी में 15, अर्थशास्त्र में 16 सीटें भरीं
कॉलेज प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पांच विषयों में अंग्रेजी में 15 और अर्थशास्त्र में 16 सीटें भरी हैं। क्रमश: पांच और चार सीटें खाली हैं। इसके अलावा पीजीडीसीए में सभी 40 सीटें भर गई हैं। हिंदी, इतिहास और राजनीतिक शास्त्र की सीटें भी पूरी भर गई हैं।
--
कॉलेज प्राचार्य डॉ. विद्यासागर शर्मा ने बताया कि पीजी कक्षाओं सहित पीजीडीसीए कोर्स को लेकर काउंसलिंग पूरी कर ली गई है। कहा कि वीरवार को सूचना पट्ट पर मेरिट लिस्ट लगा दी जाएगी। इसके बाद विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे।