फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   School principals served mid-day meal to students

Chamba News: स्कूल प्रधानाचार्यों ने विद्यार्थियों को परोसा मिड-डे मील

Fri, 16 Feb 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 16 Feb 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
School principals served mid-day meal to students
चंबा में मिड डे मिल वर्करों की हड़ताल के चलते स्कूल में दोपहर का भोजन तैयार करते प्रधानाचार्य औ
चंबा। मिड-डे मील वर्करों की हड़ताल के चलते जिले के सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्य और स्कूल मुखिया मिड-डे मील बनाते और परोसते दिखे।
विज्ञापन

मिड-डे मील वर्कर शुक्रवार को मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। शिक्षा विभाग ने भी हड़ताल को देखते हुए स्कूल मुखियाओं को वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे, जिससे मिड-डे मील की व्यवस्था प्रभावित न हो। बहरहाल, कहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मिड-डे मील बनाया तो कहीं स्कूल मुखियाओं ने बच्चों के लिए मिड-डे मील तैयार किया।

सरकार की ओर से मिड-डे मील योजना कार्यान्वित की जा रही है। इसके तहत मिड-डे मील वर्करों की भी तैनाती की गई है। शुक्रवार को हड़ताल के चलते स्कूल मुखियाओं और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को यह कार्य करना पड़ा। शनिवार से मिड-डे मील वर्कर अपने काम पर लौट आएंगे। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि मिड-डे मील वर्कर हड़ताल पर थे। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे, जिससे बच्चों को मिड-डे मील मिल सकें।
विज्ञापन

--

चंबा में मिड डे मिल वर्करों की हड़ताल के चलते स्कूल में दोपहर का भोजन तैयार करते प्रधानाचार्य औ

चंबा में मिड डे मिल वर्करों की हड़ताल के चलते स्कूल में दोपहर का भोजन तैयार करते प्रधानाचार्य औ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed