{"_id":"5fa013a98ebc3e9b7d3fe9fb","slug":"school-open-from-today-in-chamba-chamba-news-sml350305068","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुखरी स्कूल में 135 में से पहुंचे महज छह विद्यार्थी, डुगली में पचास प्रतिशत विद्यार्थी आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुखरी स्कूल में 135 में से पहुंचे महज छह विद्यार्थी, डुगली में पचास प्रतिशत विद्यार्थी आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कोविड-19 की गाइडलाइन की अनुपालना करते हुए चंबा के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों ने सोमवार को स्कूल पहुंचकर पढ़ाई की। करीब सात माह बाद विद्यार्थी कक्षाओं में पहुंचें। हालांकि विद्यार्थियों में स्कूल आने को लेकर उत्साह दिखा। इसके बावजूद अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। यही वजह है कि स्कूलों में उपस्थिति पहले दिन काफी रही।
स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों ने बच्चों के हाथ सैनिटाइज करवाए और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिलवाया गया। इसके बाद तैयार माइक्रो प्लान के तहत विद्यार्थियों को क्लास रूम में बिठाया गया। हालांकि, शहरी क्षेत्र के स्कूलों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों की ज्यादा उपस्थिति दर्ज हुई।
वहीं, कोविड-19 गाइडलाइन की अनुपालना जांचने के लिए उच्च शिक्षा विभाग चंबा की टीम ने उपनिदेशक देवेंद्र पॉल की अगुवाई में कियाणी और सीनियर सेकेंडरी सरोल स्कूल में व्यवस्था जांची गई। कियाणी में भी बच्चे काफी संख्या में स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग ने सोमवार को चार स्कूलों से बच्चों की उपस्थिति का ब्योरा भी मांगा। इसमें गर्ल्स स्कूल चंबा में नौवीं से 12वीं के 625 बच्चों में 35, पुखरी स्कूल में 131 में छह, डुगली में पचास प्रतिशत और सीनियर सेकेंडरी स्कूल करियां में 195 में 15 विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। विभाग हर दिन चार-चार स्कूलों को ब्योरा लिया जाएगा, वहीं, स्कूलों में जाकर व्यवस्था की जांच परख भी की जाएगी।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पॉल ने बताया कि सोमवार को स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू हुई हैं। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के स्कूलों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में ज्यादा उपस्थिति दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि विभाग निरीक्षण कर कोविड-19 गाइडलाइन की अनुपालना की व्यवस्था भी जांची जाएगी।