फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   school campus sealed due to corona

जवाहर नवोदय स्कूल का कैंपस सील, सौ मीटर क्षेत्र बनाया बफर जोन

Wed, 14 Apr 2021 10:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
school campus sealed due to corona
चंबा। कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद ग्राम पंचायत सरोल के तहत आते जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही स्कूल के साथ लगते सौ मीटर क्षेत्र के दायरे को बफरजोन बनाया गया है। इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। नए मामले आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पिछले करीब एक माह से कोरोना की रफ्तार जिले में लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक स्कूल में कोरोना के 49 मामले आए हैं। करीब डेढ़ माह पहले ही स्कूलों में बच्चों को दोबारा बुलाया गया था। हालांकि, दसवीं और जमा दो कक्षा के विद्यार्थी ही स्कूल आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर संक्रमित बच्चों को आइसोलेट कर दिया है। एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह का कहना है कि स्कूल कैंपस, हॉस्टल को कंटेनमेंट जोन और सौ मीटर के दायरे को बफरजोन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed