फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   School bags and shoes prices hiked by Rs 20, pencil packets cheaper by up to Rs 5

Chamba News: स्कूल बैग-जूते के दाम 20 रुपये बढ़े, पेंसिल का पैकेट पांच रुपये तक सस्ता

Mon, 06 Apr 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 06 Apr 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
School bags and shoes prices hiked by Rs 20, pencil packets cheaper by up to Rs 5
नया शैक्षणिक सत्र होने के बाद शहर में बढ़ी पठन-पाठन सामग्री की मांग
विज्ञापन


कुछ दुकानदारों ने दी विशेष छूट, दुकानों में बढ़ती जा रही ग्राहकों की भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद शहर में किताबों की दुकानों में भीड़ बढ़ती जा रही है। बाजार में स्थिति ऐसी है कि दुकानदारों ने अभिभावकों को कुछ सामग्री पर छूट दे रखी है तो कुछ सामान पर महंगाई की मार भी पड़ी है।
खासकर जूते और स्कूल बैग के दाम में बढ़ोतरी हुई है। करीब दस से बीस रुपये अधिक इस बार हुए हैं।
जूतों के दाम दस से बीस रुपये बढ़े हैं जबकि इतनी ही बढ़ोतरी स्कूल बैग के दाम में हुई है। जीएसटी कम होने से पेंसिल के पैकेट में पांच रुपये की कमी हुई है। यह पहले बीस रुपये में मिलता था। इसी तरह इरेजर में भी दो रुपये की कमी हुई है। स्टेशनरी के सामान में कुछ राहत मिली है। पांच से आठ प्रतिशत तक स्टेशनरी के सामान में गिरावट आई है। दुकानदारों की मानें तो जीएसटी कम होने के चलते स्टेशनरी में शामिल कॉपियां, पेन, पेंसिल सहित अन्य सामान के दामों में हल्की कटौती हुई है। इससे अभिभावकों को राहत भी मिल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला के सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया का दौर शुरू हो गया है। लिहाजा, अब बच्चों के लिए अभिभावक किताबों व अन्य सामान की खरीद के लिए पहुंच रहे है। बाजार में भी खासी भीड़ सोमवार को रही। सामान को लेकर अभिभावक दिन भर बाजार में घूम रहे है। दुकानदार भी अभिभावकों को पर्याप्त सामान उपलब्ध करवा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुक बिक्रेता अविनाश ने बताया कि इस बार स्टेशनरी के दामों में हल्की गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को निर्धारित छूट के साथ सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है। बूट हाउस मालिक अक्षय ने बताया कि जूते के दामों में हल्की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह बढ़ोतरी इतनी ज्यादा नहीं है। कहा कि अभिभावकों को निर्धारित दामों पर ही सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed