फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   sbi sub branch open in bagdar chamba

ग्राम पंचायत बगढ़ार में खुलेगी एसबीआई बैंक की उप शाखा

Mon, 29 Jun 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
sbi sub branch open in bagdar chamba
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत बगढार में उप शाखा खोली जाएगी। उपशाखा खुलने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें बैंक संबंधित कार्यों के लिए बनीखेत का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बैंक की उपशाखा खुलने से बगढ़ार, धार, केलियां, खुई, माजरा, धलोग, बासा, नगाली, चलाड़ी, ढलान और चुरारा सहित करीब डेढ़ दर्जन गांव को मिलेगा। प्रकाश चंद, योगेश शर्मा, दर्शन ठाकुर, रोशन ठाकुर, चमन कुमार, विजय कुमार, किशोरी लाल, रंजीत कुमार, अशोक कुमार, अरविंद और कुलदीप कुमार ने बताया कि स्टेट बैंक की उपशाखा पंचायत में ही खुलने से सीधा लाभ हजारों ग्रामीणों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि पहले बुजुर्गों को पेंशन निकालने के लिए बनीखेत जाना पड़ता था। इसके अलावा अन्य कार्यों के लिए भी बनीखेत का ही रुख करना पड़ता था।
विज्ञापन

युवा मंडल अध्यक्ष व्यास देव ने भी पंचायत में उपशाखा खोलने की मांग उठाई थी। लिहाजा अब पंचायत में ही उप शाखा खुलने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बनीखेत के बैंक शाखा प्रबंधक विकास कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज सलारिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed