{"_id":"67436e4a98e2daf05702826d","slug":"sarol-defeated-mangalas-team-by-seven-wickets-chamba-news-c-88-1-ssml1004-137930-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सरोल ने मंगला की टीम को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सरोल ने मंगला की टीम को सात विकेट से हराया
Sun, 24 Nov 2024 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता सरोल की टीम ने मंगला को सात विकेट से हराया। जबकि दूसरे मैच में नाघुंई की टीम ने कीवी बॉयज की टीम को 22 रन से हराया। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव राजीव सहगल ने दी। पहले मैच में मंगला की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बनाए। इसमें प्रशांत और विक्कू ने 26-26 रन की पारियां खेलीं। सरोल की ओर से रोहित और साहिल ने दो-दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरोल की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। सरोल की ओर से लक्की ने 52 रन बनाएं। दिन के दूसरे मैच में नाघुंई की टीम ने 172 रन बनाएं। इसमें चंचल ने 69 और अंगद ने 37 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी बॉयज की टीम 150 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।