{"_id":"69d7df31b3be49ef3a02b270","slug":"sansari-tandi-road-closed-due-to-falling-rocks-chamba-news-c-88-1-ssml1004-179877-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चट्टानें गिरने से संसारी-तांदी मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चट्टानें गिरने से संसारी-तांदी मार्ग बंद
Thu, 09 Apr 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
संसारी–तांदी मार्ग शटवानी के समीप सड़क पर गिरी चट्टानें। जागरूक पाठक
शटवानी स्थित सिद्ध मंदिर के पास भूस्खलन से थमे वाहनों के पहिये
क्षेत्र की कई पंचायतों का संपर्क कटा, लोगों को झेलनी पड़ रहीं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में खराब मौसम से एक बार फिर जनजीवन प्रभावित हो गया है। किलाड़ को जोड़ने वाला संसारी-तांदी मार्ग शटवानी स्थित सिद्ध मंदिर के पास भारी चट्टान गिरने के कारण बंद हो गया है।
इससे क्षेत्र की कई पंचायतों का संपर्क मुख्यालय से कट गया है। इस कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर और चट्टानें गिरने लगीं। इससे सड़क अवरुद्ध हो गई। यह मार्ग सीमा सड़क संगठन के अधीन आता है। यह पांगी क्षेत्र के लिए जीवनरेखा है। मार्ग बंद होने के कारण रेई, सुण, हिलूटवान, कुमार-परमार, पुर्थी, शौर, साहली, मिंधल, फिंडरू और सेचू पंचायतों का संपर्क किलाड़ से टूट गया है। इन पंचायतों के लोगों को आवश्यक सेवाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और दैनिक जरूरतों के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों में विजय कुमार, अमित कुमार, योगराज, संजीव कुमार, कपिल कुमार और योगराज ने कहा कि यह मार्ग बंद होने से आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। वहीं, सीमा सड़क संगठन की टीमें मार्ग को बहाल करने के प्रयास में जुट गई हैं। हालांकि, पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण कार्य में बाधा आ रही है। कर्मचारियों को भी खतरे का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आवासीय आयुक्त अमनदीप सिंह ने प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वे मार्ग खुलने तक अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क बनाए रखने की सलाह दी गई है। स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और मार्ग को जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
--