फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sanitation workers went on strike, garbage piled up in city wards

Chamba News: हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी, शहर के वार्डों में लगे कूड़े के ढेर

Fri, 20 Oct 2023 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 20 Oct 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers went on strike, garbage piled up in city wards
चंबा। इस महीने का वेतन और एक अप्रैल 2023 से वेतनमान का लाभ न मिलने से नाराज ठेके पर रखे गए कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार सहित शहर के विभिन्न वार्डों में कूड़े के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन

गली-मोहल्लों से भी कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था संभालने का जिम्मा 90 ठेका सफाई कर्मचारियों के कंधों पर है। उनके हड़ताल पर जाने से कूड़े के ढेर लग गए हैं। सफाई कर्मचारियों ने दोटूक कहा है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। ठेका कर्मी एक अप्रैल 2023 से बढ़े वेतनमान का लाभ न मिलने और समय पर वेतनमान न मिलने से खफा हैं। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर को ज्ञापन सौंपकर भी मांग उठाई, लेकिन यह पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों में शुभम, शिवा, सुरेंद्र, अश्वनी, जयकरण, परमेश, अनूप, रजत, राहुल, कंचन, सुनीता, सोमा, सुनीता, नीतू और नंदनी ने बताया कि पहले उन्हें नौ हजार रुपये वेतनमान मिलता है। एक अप्रैल 2023 से उनके वेतनमान में 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अभी तक उन्हें इसका लाभ नहीं दिया गया है। कई बार नप चंबा और सफाई ठेकेदार को इस बारे में अवगत करवाया गया, लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया जाता रहा है। अक्तूबर का आधा महीना बीतने के बाद भी उन्हें वेतनमान नहीं मिला है। हर माह उन्हें 25-26 के बाद ही वेतनमान मिल रहा है। इससे उन्हें अपने परिवारों का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है। वे बच्चों की फीस तक स्कूलों में जमा नहीं करवा पा रहे हैं। सफाई कर्मियों की मांगें पूरी न होने पर शहर में शुक्रवार से साफ-सफाई न करने का निर्णय लिया है। बताया कि हर रोज शहर से टनों के हिसाब से कूड़ा-कर्कट निकलता है। इसके अलावा शहर की गलियों और मोहल्लों में भी सफाई व्यवस्था का जिम्मा भी वे ही देखते हैं। कुल मिला कर शहर को चकाचक रखने के लिए वे जी-जान से डटे रहते हैं। ऐसे में समय पर वेतन न मिलना और बढ़ा वेतनमान का लाभ न मिलना उनके साथ सौतेले व्यवहार से कम नहीं हैं। उन्होंने नप अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर एक मुश्त बढ़े वेतन का लाभ समेत समय पर वेतन देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने सफाई कर्मचारियों के मांगपत्र सौंपने की पुष्टि की है। बताया कि कार्यकारी अधिकारी के अवकाश पर होने के चलते उनसे बात नहीं हो पाई। बहरहाल, इस बाबत कार्यकारी अधिकारी से बात कर ही कुछ कहा जा सकता है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed