फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   sampling rate reduced in Chamba

अब 1800 की बजाय एक हजार की हो रही सैंपलिंग

Wed, 02 Jun 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
sampling rate reduced in Chamba
चंबा। कोरोना के मामले कम होने के पीछे लोगों में जागरूकता ही नहीं बल्कि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपलिंग में कमी भी हो सकती है। जिले में पिछले कुछ दिन से स्वास्थ्य विभाग सात से आठ सौ सैंपलों की कोरोना जांच कर रहा है जबकि, इससे पहले रोजाना 1700 से 1800 सैंपलों की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन

इस दर को बढ़ाने के लिए प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को आदेश जारी किए थे। कोरोना जांच की दर बढ़ने से कोरोना के नए मामले भी बढ़ रहे थे लेकिन, पिछले कुछ दिन से स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कोरोना जांच दर को कम कर दिया है। इसके चलते अब कोरोना के नए मामलों में भी काफी कमी दर्ज की गई है। रोजाना जहां ढाई सौ से तीन सौ सक्रिय मामले सामने आ रहे थे वहीं, अब कोरोना जांच में कमी से सक्रिय मामले सौ तक सिमट कर रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की यह लापरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है। क्योंकि, ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग सर्दी-जुकाम से ग्रसित हैं, जिनकी कोरोना जांच होना आवश्यक है।
विज्ञापन

चुराह विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम दर
जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में कोरोना जांच की दर सबसे कम है। जबकि, चुराह में कम उम्र वाले युवाओं की कोरोना से मौत हुई है। ऐसे में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को कोरोना संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए कोरोना जांच की दर कम करने की बजाय बढ़ाने की तरफ ध्यान देना चाहिए। कोरोना जांच की दर बढ़ने से भले ही सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी होगी लेकिन ऐसा करने से कोरोना जांच में तेजी आएगी। कोरोना का समय पर पता लगने से समय पर इसका इलाज भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर करण हितैषी ने बताया कि कोरोना के सक्रिय मामलों में कर्फ्यू की वजह से काफी कमी आई है। लोग अपने घरों में बैठे हैं। इसके अलावा सैंपलिंग को दोबारा बढ़ाया जा रहा है। रोजाना दो हजार लोगों के सैंपल लेने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed