फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Samples of cough syrup filled from medical college and other medicine stores

Chamba News: मेडिकल कॉलेज समेत अन्य दवा स्टाेरों से भरे कफ सिरप के सैंपल

Thu, 30 Oct 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 30 Oct 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Samples of cough syrup filled from medical college and other medicine stores
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सहित जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में कफ सिरप की गुणवत्ता की जांच होगी। इसके लिए दवा निरीक्षक ने जिला दवा स्टोर और मेडिकल कॉलेज के दवा स्टोर से चार सैंपल भरे हैं। साथ ही शहर के निजी दवा स्टोरों से भी चार सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन

इन सैंपलों की जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में भेजा है, जहां दवाई को वैज्ञानिक मानकों पर परखा जाएगा। हाल ही में मध्य प्रदेश में कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सतर्कता बढ़ा दी है। पहले जहां निजी दवा स्टोरों में बिकने वाली दवाइयों की गुणवत्ता जांची जाती थी। सरकारी अस्पतालों में रूटीन में ही सैंपल लिए जाते थे, लेकिन अब दोनों जगह सैंपल भरे जा रहे हैं। खासतौर पर खांसी और जुकाम में दी जाने वाली सभी दवाइयों की गुणवत्ता जांची जा रही है, ताकि मरीजों की सेहत पर किसी प्रकार से बुरा प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन

पहले फेल हो चुके सैंपल
हाल ही में जिले के निजी स्टोरों में बिकने वाली वायरल फीवर और कोल्ड कफ की दवाई के सैंपल भी फेल निकले हैं। इन दवाइयों की बिक्री पर रोक लग चुकी है। ऐसे में अब सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली दवाइयों की गुणवत्ता जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद अमल में लाई जाएगी आगामी कार्रवाई
मेडिकल कॉलेज और जिला दवा स्टोर से कफ सिरप के सैंपल भरे हैं। प्रयोगशाला से सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डॉ. बिपिन ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed