फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Samples of 30 medicines collected in Saloni and Teesa area

Chamba News: सलूणी और तीसा इलाके में भरे 30 दवाइयों के सैंपल

Mon, 01 Apr 2024 03:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Apr 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Samples of 30 medicines collected in Saloni and Teesa area
सलूणी और तीसा इलाके में भरे 30 दवाइयों के सैंपल
विज्ञापन

प्रयोगशाला में होगी गुणवत्ता की जांच, बीपी, शुगर, पेन किलर और खांसी के सिरप के भरे गए हैं सैंपल
चुराह में बिना लाइसेंस चल रहे एक क्लीनिक को पहले ही बंद करवा चुका है स्वास्थ्य विभाग
अब जांची जा रही दवाइयों की गुणवत्ता, डॉक्टर की पर्ची के बिना केमिस्टों को दवाई न बेचने के निर्देश

प्रवीण कुमार
चंबा। बिना लाइसेंस चल रहा क्लीनिक बंद करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तीसा और सलूणी में बिकने वाली दवाइयों की गुणवत्ता की जांच भी शुरू कर दी है। हाल ही में दवा निरीक्षक ने टीम के साथ तीसा और सलूणी के विभिन्न इलाकों में दबिश देकर 30 दवाइयों के सैंपल भरे हैं। इन दवाइयों को जांच के लिए विभाग की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। यहां इनकी गुणवत्ता की बारीकी से जांच की जाएगी। जिन दवाइयों के सैंपल भरे गए हैं, उनमें बीपी, शुगर, पेन किलर और खांसी के लिए इस्तेमाल होने वाले सिरप शामिल हैं। आमतौर पर इन दवाइयों की बिक्री सबसे अधिक होती है। मरीजों को सबसे अधिक संख्या में दी जाने वाली दवाइयों में इनके नाम शामिल हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सलूणी और तीसा में दबिश देकर केमिस्ट की दुकानों में जाकर दवाइयों के क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड जांचा। वहीं दवाइयों की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल भी भरे।

ग्रामीण क्षेत्रों में दवाइयों के सेवन से मरीजों की सेहत पर किसी प्रकार का बुरा प्रभाव न पड़े, इसलिए स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में बिकने वाली दवाइयों की गुणवत्ता की जांच करवा रहा है। इस दौरान दवा निरीक्षक ने केमिस्ट की दुकानों में जाकर उन सभी दवाइयों को लेकर भी जांच कीख् जिन्हें सरकार की तरफ से प्रतिबंधित किया गया है। इस दौरान किसी भी केमिस्ट की दुकान में प्रतिबंधित दवाई नहीं पाई गई। इसके अलावा केमिस्टों को सख्त निर्देश दिए गए कि डॉक्टरों की पर्ची के बिना लोगों को दवाएं न बेचें। बिना पर्ची बिकने वाली दवाइयों का नशे के लिए भी इस्तेमाल हो सकता है। इसके लिए जिलाधीश ने पहले ही केमिस्टों को आदेश जारी कर रखे हैं। उनके आदेशों की कहीं पर अवहेलना तो नहीं हो रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरी जांच की।
विज्ञापन

--
दवा निरीक्षक लवली सिंह ने बताया कि सलूणी और तीसा में 30 दवाइयों के सैंपल भरे गए हैं। इतना ही नहीं, केमिस्ट की दुकानों में दवाइयों के रिकाॅर्ड की भी जांच की गई। जिन दवाइयों के सैंपल भरे गए हैं, उन्हें जांच के लिए विभागीय प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed