फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Saluni hospital building should be constructed soon

Chamba News: सलूणी अस्पताल के भवन का जल्द हो निर्माण

Tue, 03 Feb 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 03 Feb 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Saluni hospital building should be constructed soon
सलूणी (चंबा)। सिविल अस्पताल सलूणी के भवन के निर्माण में देरी होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। इस संबंध में मंगलवार को स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विस क्लब सलूणी के पदाधिकारियों ने एसडीएम सलूणी चंद्रवीर को ज्ञापन सौंपा। उन्हाेंने बताया कि सिविल अस्पताल भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से लंबित है। इससे स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल का अपना भवन न होने से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं और जनता में भारी रोष है। जल्द इसका निर्माण किया जाए।
विज्ञापन

सदस्य मदन मोहन शर्मा, विनोद कुमार, पवन ठाकुर और मनीष कुमार आदि ने बताया कि उपमंडल सलूणी में मृत मवेशियों के शवों को दफनाने की व्यवस्था नहीं है। खुले में शवों को दफनाया जा रहा है। इस कारण शवों के सड़ने से रोगों के फैलने की आशंका है। इसके लिए जल्द भूमि उपमंडल प्रशासन द्वारा चिह्नित की जाए। साथ ही सलूणी उपमंडल मुख्यालय में निर्मित शौचालय की दयनीय स्थिति में है। शौचालयों का तत्काल निरीक्षण करवाकर उसकी उचित मरम्मत, नियमित सफाई, और रख-रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed