{"_id":"6140d4e98ebc3e137c27a55f","slug":"sajid-in-slogan-writing-kajal-tops-in-painting-chamba-news-sml383854616","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारा लेखन में साजिद, चित्रकला में काजल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारा लेखन में साजिद, चित्रकला में काजल अव्वल
विज्ञापन
हिंदी दिवस के मौके पर भलेई कॉलेज में प्रतिभागी को सम्मानित करते मुख्यातिथि ।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। राजकीय महाविद्यालय भलेई में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें तेलका कॉलेज के प्राचार्य किशन चंद मन्हास बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक डॉ. कुलदीप शर्मा ने किया।
मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हिंदी पखवाड़े के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा भारतीय लोकतंत्र प्रणाली में विभिन्नता में एकता का प्रतीक है। इस मौके पर आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में साजिद अख्तर ने पहला, कोमल कुमारी ने दूसरा और रंजना कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में काजल ने पहला, रुकसाना ने दूसरा और रंजना कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
भाषण प्रतियोगिता में रुकसाना, जिंदल शर्मा और काजल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। हिंदी गीत प्रतियोगिता में काजल कुमारी ने पहला, खीमो देवी ने दूसरा और रुकसाना ने तीसरा, जबकि कहानी लेखन प्रतियोगिता में शांति देवी, काजल देवी और रजंना देवी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। कविता लेखन में जिंदल ने पहला और अंजलि कुमारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।