{"_id":"6a32d32a5d5fd52a70022b1e","slug":"safety-net-of-power-lines-to-be-laid-at-a-cost-of-87-lakh-to-protect-crops-chamba-news-c-88-1-cmb1003-187048-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: फसल बचाने के लिए 87 लाख से बिछेगा बिजली का सुरक्षा जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: फसल बचाने के लिए 87 लाख से बिछेगा बिजली का सुरक्षा जाल
Wed, 17 Jun 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सोलर फेंसिंग योजना के तहत सरकार ने जारी किया बजट
बजट जारी होने से चंबा में सोलर फेंसिंग के लंबित, नए प्रस्ताव निपटेंगे
किसानों को बंदर, सूअर, और भालू से फसलों को बचाने की मिलेगी सुविधा
पंकज सलारिया
चंबा। जिले में जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए सरकार ने 87 लाख रुपये का बजट जारी किया है। मुख्यमंत्री सोलर फेंसिंग योजना के तहत यह राशि मिली है। इससे किसानों के खेतों के चारों तरफ सोलर फेंसिंग लगाई जाएगी।
जिले में बंदर, सूअर, और भालू से फसलों को भारी नुकसान होता है। खासकर भरमौर, चुराह, सलूणी और तीसा में किसान परेशान हैं। कई बार पूरी की पूरी फसल बर्बाद हो जाती है। सोलर फेंसिंग से जानवरों को हल्का करंट लगता है जिससे वे खेत में नहीं घुसते। इससे जानवर को नुकसान भी नहीं होता और फसल भी बच जाती है। जिले में पिछले लंबित मामले एक सौ से अधिक है लेकिन बजट न होने से काम रुका था। अब 87 लाख मिलने से सभी लंबित मामलों को 31 जुलाई तक निपटा दिया जाएगा। प्राथमिकता उन किसानों को दी जाएगी जिनके खेत जंगल के साथ लगते हैं। गौरतलब है कि योजना के तहत किसान को अस्सी सब्सिडी मिलती है जबकि सामूहिक तौर पर सब्सिडी 85 प्रतिशत रहती है। यानी 1.25 लाख की फेंसिंग पर किसान को सिर्फ 25 हजार देने होंगे। इसमें सोलर पैनल, बैटरी, एनर्जाइजर और तार का पूरा सेट शामिल है।
--
कैसे करें आवेदन
किसान अपने नजदीकी कृषि विकास अधिकारी या ब्लॉक कार्यालय में संपर्क करें। साथ ही ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए जमीन की जमाबंदी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और फोटो अनिवार्य है। योजना के तहत लाभ पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिया जाता है।
विज्ञापन
उधर, कृषि उपनिदेशक डॉ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि योजना के तहत करीब 87 लाख रुपये की राशि मिली है। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों को निपटारा किया जाएगा। किसान योजना का लाभ लेने के लिए विभागीय कार्यालय या फिर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।