फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sadguru is not the body, but true knowledge: Rajendra

सद्गुरू शरीर नहीं, सत्य ज्ञान है : राजेंद्र

Mon, 01 Apr 2024 03:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Apr 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Sadguru is not the body, but true knowledge: Rajendra
सद्गुरू शरीर नहीं, सत्य ज्ञान है : राजेंद्र
विज्ञापन

चंबा। संत निरंकारी सत्संग भवन मुगला में महात्मा डॉ. राजेंद्र की अध्यक्षता में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग का शुभारंभ आरती वंदना से किया गया। इस मौके पर दूरदराज के गांवों और कस्बों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। महात्माओं ने सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज की शिक्षाओं को अपने विचारों और भजनों के माध्यम से व्यक्त किया। अंत में मंच पर विराजमान महात्मा डॉ. राजेंद्र ने अपने सार गर्भित प्रवचनों से साध संगत को भाव-विभौर करते हुए कहा कि निराकार परब्रह्म जहां सृष्टि के कण-कण में व्याप्त है, वहीं यह संपूर्ण दृश्यमान जगत से न्यारा भी है। संपूर्ण दृश्यमान सृष्टि माया है, जो परिवर्तनशील है। निराकार ब्रह्म सगुण सत्ता है जो एक शरीर के माध्यम से कार्य करती है। सद्गुरु शरीर नहीं, बल्कि वह-सत्य-ज्ञान है, जो शरीर के माध्यम से प्रवाहित होता है। सतगुरु संपूर्ण मानवता के लिए अवतरित होता है और ब्रह्म ज्ञान की ओर से मानव मात्र का उद्धार करता है। परमपिता परमात्मा की जानकारी हमें सहज में परस्पर भाई-भाई बना देती है। हमारे मतभेद अपने आप समाप्त हो जाते हैं। यह जानकारी शाखा सेवादार विनोद कुमार ने दी। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed