फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sacrificed 33 to 40 years, yet deceived: Organization

33 से 40 साल न्योछावर किए, फिर भी किया छलावा : संगठन

Mon, 22 Dec 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Dec 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Sacrificed 33 to 40 years, yet deceived: Organization
चंबा। जिंदगी के 33 से 40 साल प्रदेश की तरक्की पर न्योछावर करने के बाद भी विद्युत बोर्ड के पेंशनरों के 10 वर्षों के लंबित वित्तीय लाभ का भुगतान न होना उनके साथ बड़ा छलावा है। नतीजतन बुढ़ापे के पड़ाव पर पेंशनरों को दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह बात हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर कल्याण संगठन के अध्यक्ष मुकेश बेदी, महासचिव दलीप चोणा, उपाध्यक्ष हरिंद्र सिंह और अतिरिक्त महासचिव बुधिया राम ने संयुक्त बयान में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार पेंशनरों के वित्तीय देय लाभ प्रदान न कर उनमें आक्रोश भरने का काम कर रही है। यदि आगामी समय में उनकी मांगें पूरी न हुई तो वे सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। पेंशनरों के वर्ष 2016 से 2025 तक के वित्तीय लाभ लंबित पड़े हुए हैं। चिकित्सा भत्ता, ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, डीए का एरियर भी पेंशनरों को नहीं मिल पाया है। सरकार सभी प्रकार के लाभ जल्द प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed