{"_id":"6526d93417d65c58c2069297","slug":"sach-pass-restored-for-traffic-in-a-single-day-chamba-news-c-88-1-ssml1006-9611-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एक ही दिन में यातायात के लिए बहाल कर दिया साच पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एक ही दिन में यातायात के लिए बहाल कर दिया साच पास
Wed, 11 Oct 2023 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 11 Oct 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा-किलाड़ मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने यातायात के लिए बहाल करवा दिया है। मंगलवार देर शाम को साच पास में बर्फबारी होने के कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।
मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण मंडल किलाड़ ने अपनी मशीनरी बुधवार तड़के सुबह साच पास के लिए रवाना कर दी। साथ ही बर्फ हटाने के लिए मजदूरों की टीम भी वहां लगा दी। शाम करीब 3:00 बजे विभाग ने मार्ग को यातायात के लिए खुलवा दिया। विभाग की इस मुस्तैदी को लेकर वाहन चालकों ने सराहना की है। इससे पहले अकसर देखा जाता रहा है कि बर्फबारी के बाद कई दिनों तक साच पास मार्ग यातायात के लिए बंद रहता था। ऐसे में लोनिवि ने बर्फबारी एक दिन बाद भी मार्ग को यातायात के लिए सुचारू करवा दिया। इससे पांगी घाटी के लोगों को काफी राहत मिली है। साच पास बंद होने से टैक्सी चालकों को वाया जेएंडके होकर पांगी के लिए सफर करना पड़ रहा था। इसकी वजह से पांगी वासियों को अधिक किराया चुकाना पड़ रहा था, जबकि साच पास पांगी के लिए शॉर्ट कट रास्ता है। इसमें टैक्सी में उन्हें किराया भी कम देना पड़ता है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि साच पास को यातायात के लिए बहाल करवा दिया गया है। अब टैक्सी चालक अपनी टैक्सियों को लेकर साच पास से आवाजाही कर सकते हैं।