{"_id":"69710a97880d03b8d106971a","slug":"rs-292-crore-approved-for-29-roads-in-bharmour-vidhansabha-constituency-chamba-news-c-88-1-ssml1006-172591-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भरमौर विस क्षेत्र की 29 सड़कों के लिए 292 करोड़ रुपये मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भरमौर विस क्षेत्र की 29 सड़कों के लिए 292 करोड़ रुपये मंजूर
Wed, 21 Jan 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
चंबा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण चार में भरमौर विधानसभा क्षेत्र में 29 सड़कों के निर्माण पर 292 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने लोक निर्माण विभाग को मंजूरी प्रदान कर दी है। बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी की गई।
अब पांगी और भरमौर में ऐसे दुर्गम गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा, जो कि आजादी के बाद भी सड़क से नहीं जुड़ पाए थे। इसके अलावा कई ऐसे मार्ग हैं, जो कि अपने विस्तारीकरण को तरस रहे थे। उन सभी मार्गों का इसमें सुधारीकरण होगा।
स्थानीय निवासी मान सिंह, चतरो राम, केवल कुमार, दिनेश कुमार, भाग चंद, सोमराज, बिहारी लाल और टेक चंद ने बताया कि उन सभी ग्रामीणों का सड़क को लेकर सपना साकार होगा, जो कि आजादी के बाद भी पैदल ही अपने गांव से पैदल यात्रा कर रहे थे। अब उन लोगों को अपने गांव तक सड़क सुविधा पहुंचने की आस जगी है। इसके लिए इन लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार जिन गांवों के लिए सड़क बनाने के बारे में सोच तक नहीं रही थी, उन गांवों तक सड़क बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बजट जारी कर दिया है। जल्द ही भरमौर और पांगी में सड़क से अच्छूते गांवों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। डॉ. जनकराज, विधायक