फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Roads of the district including NH in bad condition: Pathania

एनएच सहित जिले की सड़कें बदहाल : पठानिया

Tue, 16 Nov 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Roads of the district including NH in bad condition: Pathania
चंबा। पर्यटन को पंख लगाने के लिए ‘चलो चंबा’ अभियान चलाना प्रशासन की बेहतरीन पहल है। लेकिन, प्रदेश सरकार जिले से सौतेला व्यवहार कर रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण बनीखेत से भरमौर तक एनएच और जिले की अन्य बदहाल सड़के हैं। बाहरी राज्यों से चंबा आने वाले खिलाड़ियों और पर्यटकों के लिए प्रदेश सरकार ने हवाई सेवा की सुविधा नहीं दी है।
विज्ञापन

नतीजतन, लोग बदहाल एनएच से जिले में प्रवेश करते हैं। एनएच की कई जगह चौड़ाई स्टेट हाईवे से भी कम है। कई जगह ब्लैक स्पॉट तक दुरुस्त नहीं किए जा सके हैं। इरावती होटल में प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया ने ये शब्द कहे। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन स्थलों की भरमार है, जिन्हें अभी तक विकसित नहीं किया जा सका है। वैश्विक महामारी से हर वर्ग त्रस्त हुआ है लेकिन, उनकी सुध लेने की बजाय सरकार महंगाई की रफ्तार पर अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित हुई है।
विज्ञापन

मंडी से ताल्लुक रखने वाले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वहीं तक सिमट कर रह गए हैं। 2022 के चुनावों में बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा। कहा कि प्रदेश भर में सैकड़ों हाइड्रो प्रोजेक्ट चल रहे हैं लेकिन, इन प्रोजेक्टों का स्थानीय लोगों और उनके विकास के लिए प्रयोग नहीं हो रहा है। सरकार को चाहिए कि हाइड्रो प्रोजेक्ट के लाभ पर दो प्रतिशत प्रदेश सरकार को मिले। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज नैयर, पूर्व विधायक चुराह सुरेंद्र भारद्वाज, सुदर्शन ठाकुर, जगदीश हांडा, जितेंद्र सूर्या सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed