{"_id":"605629be8ebc3ed7f81918d9","slug":"roads-made-for-illegal-mining-were-closed-chamba-news-sml3649334185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के लिए बनाईं सड़कें करवाईं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन के लिए बनाईं सड़कें करवाईं बंद
विज्ञापन
सुंडला के पास अवैध रास्ते को बंद करती जेसीबी मशीन।
- फोटो : Chamba
चंबा। प्रशासन के आदेशों के बाद सुंडला, कोटी और कंदला में अवैध खनन माफिया पर शिकंजा कस दिया गया है। संयुक्त टीम ने नदी और खड्डों के तटों की ओर जाने वाली सड़कों को बंद करवा दिया है। शनिवार को टीम ने पांच अवैध सड़कें बंद करवाईं। इनमें तीन सुंडला सहित कोटी और कंदला की एक-एक अवैध सड़क शामिल है।
इन सड़कों के माध्यम से खनन माफिया सुंडला नदी किनारे अवैध खनन करता था। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई के लिए संयुक्त टीम को आदेश दे दिए। इसके बाद अवैध सड़कों को बंद करवा दिया गया है। अवैध सड़कें बंद होने के बाद अब क्षेत्र के खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।
वन विभाग, खनन, राजस्व और लोक निर्माण विभाग की टीम ने शनिवार को निरीक्षण किया और सड़कों को जेसीबी से बंद करवा दिया। गौरतलब है कि क्षेत्र में आजकल अवैध खनन जोरों पर चल रहा था। बहरहाल, प्रशासन को सूचना मिलने के बाद इस मामले में त्वरित कार्रवाई की गई। खनन अधिकारी ज्योति पुरी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के आदेशों के बाद यह कार्रवाई संयुक्त टीम ने की है। कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है।