फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Roads leading to Seyul river closed in Sundla

सुंडला में सियुल नदी को जाने वाली सड़कें करवाई बंद

Thu, 03 Jun 2021 06:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Roads leading to Seyul river closed in Sundla
चंबा। सुंडला में अवैध खनन करने के लिए बनाए गए रास्तों को वीरवार को खनन विभाग ने पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से बंद करवा दिया। कोरोना कर्फ्यू में अवैध खननकारियों ने सियुल नदी में जाने के लिए रातोंरात सड़कें बना दी थी। इसकी भनक खनन विभाग को लग गई। वीरवार को खनन विभाग की टीम ने सुंडला में दबिश दी।
विज्ञापन

इस दौरान स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को भी साथ में लिया गया। पंचायत प्रतिनिधि भी नदी में अवैध खनन रोकने के समर्थन में नजर आए। नदी में जाने के लिए जो भी सड़कें बनाई गई थी, उन सभी सड़कों को बंद करवा दिया गया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से स्थानीय लोगों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा नदी में जाने के लिए सड़कें बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला खनन अधिकारी ज्योति पुरी ने बताया कि सुंडला में नदी को जाने वाली अवैध सड़कों को बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed