{"_id":"61d5c40b8abd4a67803b95a9","slug":"roads-closed-power-failure-water-supply-stalled-chamba-news-sml3957907132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें बंद; बिजली गुल, पेयजल सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें बंद; बिजली गुल, पेयजल सप्लाई ठप
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में बारिश के दौरान छाता लेकर आवाजाही करते लोग।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मूसलाधार बारिश और बर्फबारी ने अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश और बर्फबारी से जिले में एनएच सहित 86 मार्ग, 81 ट्रांसफार्मर और 32 पेयजल स्कीमें प्रभावित हुई हैं। सड़कें बंद हो जाने से लोग पैदल आवाजाही करने के लिए मजबूर हो गए हैं। हालांकि, सूचना मिलने के बाद विभिन्न विभागीय टीमों ने देर शाम तक 80 सड़कों और 15 ट्रांसफार्मरों को सुचारु करवा कर लोगों को राहत दी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में दो दिन से बारिश और बर्फबारी का क्रम जारी है। कबायली क्षेत्र पांगी मुख्यालय किलाड़ में तीन फीट तक बर्फबारी हो चुकी है। जबकि, पांगी की ऊपरी चोटियों पर पांच फीट बर्फबारी होने से पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। बर्फबारी के कारण पांगी में 5 सड़कों पर यातायात बंद है। बर्फबारी के कारण 62 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हुए हैं। इसके चलते अधिकांश जगहों पर ग्रामीणों को दीये जला कर ही रात काटनी पड़ रही है। कई जगह पेयजल सप्लाई ठप पड़ी हुई है।
वहीं, भरमौर की ऊपरी चोटियों सहित निचले क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी से लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर हैं। प्रशासनिक आदेशों के बाद लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड प्रबंधन और जलशक्ति विभाग ने अपने फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। भरमौर-पठानकोट एनएच दिनका घार, खड़ामुख पर ल्हासे गिरने से बंद और खुलता रहा। प्रबंधन की ओर से मौके पर तैनात की गई मशीनरी के कारण एनएच अधिक समय तक बंद नहीं रहा।
विज्ञापन
सेब पौधों के लिए अच्छी है बर्फबारी
उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजीव चंद्रा ने बताया कि बर्फबारी सेब के चिलिंग आवर पूरे होने के लिए काफी लाभप्रद है। बर्फबारी और ठंड बढ़ने से चिलिंग आवर पूरे होने से समय पर सेब पर फूल अंकुरित होंगे और बागवानों के बागीचों में सेब की अच्छी पैदावार होगी।
उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान को लेकर जिला में अलर्ट जारी किया गया है। कहा कि बेवजह लोग अपने घरों से बाहर न निकलें।