{"_id":"5fb7ca6c8ebc3e9bf733cfc1","slug":"road-work-chamba-news-sml351972355","type":"story","status":"publish","title_hn":"खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग पर सुरक्षा दीवारों का काम अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग पर सुरक्षा दीवारों का काम अधूरा
विज्ञापन
खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग पर अधूरा पड़ा डंगें का कार्य।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार(चंबा)। खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग लोक निर्माण विभाग की अनदेखी का शिकार है। कहने को तो विभाग द्वारा यहां कंकरीट से सुरक्षा दीवारों का निर्माण करवा दिया है लेकिन मोड़ों पर भराई करना विभाग भूल गया है। ऐसे में यहां हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है। हैरानी की बात तो यह है कि यह कार्य पांच साल पहले शुरू हुआ था लेकिन आज दिन तक अधूरा पड़ा है। इस कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग पर्यटन व्यवसाय के चलते काफी महत्वपूर्ण है। बाहरी राज्यों से पर्यटक डलहौजी घूमने के बाद खज्जियार का रुख करते हैं। लेकिन इस मार्ग पर पर्यटक दोबारा आवाजाही करने से भी गुरेज कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दस किलोमीटर मार्ग पर करीब चार जगह कंकरीट की सुरक्षा दीवारें लगाई गई हैं लेकिन अभी तक यहां भराई का कार्य अधूरा है। ग्रामीणों में सुभाष कुमार, चंद्रेश कुमार, अमर चंद, मनोज कुमार, विक्रम सिंह, अश्वनी, प्रदीप कुमार, कर्म चंद, परस राम, संसार चंद, कृपा शंकर और अजय कुमार का कहना है कि इस मार्ग पर कार्य अधूरा है तो वहीं सड़क पर भी जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। जो हादसों को न्योता दे रहा है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द मार्ग की हालत सुधारी जाए और अधूरे कार्यों को पूरा किया जाए।
उक्त मार्ग पर चार बेलदार जुटे हैं जबकि दो मेट निगरानी के लिए तैनात हैं। पर्याप्त बेलदार न होने के कारण यहां कार्य धीमी गति से चल रहा है। हालांकि, शुरूआत में पांच बेलदार थे जिसमें एक बेलदार को डलहौजी स्थित विभागीय रेस्ट हाउस में तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग डलहौजी के सहायक अभियंता नवदीप सिंह का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि उक्त कार्य को जल्द पूरा करवाया जाएगा। साथ ही मार्ग की हालत को भी सुधारा जाएगा।