{"_id":"695e99557c39b6e7f40e2c87","slug":"road-will-be-available-after-independence-people-distributed-sweets-in-happiness-chamba-news-c-88-1-ssml1006-171391-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आजादी के बाद मिलेगी सड़क, खुशी में लोगों ने बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आजादी के बाद मिलेगी सड़क, खुशी में लोगों ने बांटी मिठाई
Wed, 07 Jan 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
चंबा। आजादी के बाद ब्रेही पंचायत के लोगों ने इस बात को लेकर मिठाई बांटकर खुशी मनाई कि अब उन्हें सड़क सुविधा मिलने वाली है। अंदरोड़ से गदियाड़ा सड़क के निर्माण के लिए सरकार ने लोक निर्माण विभाग के खाते में 10 लाख की धनराशि भी जमा करवा दी है। अब वन विभाग की क्लीयरेंस लेकर विभाग सड़क निर्माण की आगामी औपचारिकताएं को पूरी करेगा।
बुधवार को ब्रेही पंचायत के लोगों ने जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष ललित ठाकुर का आभार प्रकट किया। लोगों में इस बात की खुशी दिख रही थी कि जिस सपने को वे 78 साल से देख रहे थे, वह सपना अब पूरे होने जा रहा है। लोगों को सड़क के साथ वाहन सुविधा प्राप्त होगी, जो डिमांड आज तक कोई भी नेता पूरी नहीं कर पाया। उस डिमांड को जिला मार्केट कमेटी के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर पूरा कर दिखाया।
स्थानीय निवासी रवि कुमार, बलजीत, सुरजीत, हंसराज, योगराज और केवल ने बताया कि सड़क बनने से 1500 की आबादी को लाभ मिलेगा। सड़क के निर्माण में जो भी निजी भूमि आएगी, उसे विभाग के नाम दान करने के लिए भी स्थानीय लोग तैयार है। सड़क बनने से लोगों को मरीज पीठ पर उठाकर नहीं ले जाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
ब्रेही पंचायत के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे कुछ माह पहले मिला था। लोगों की सड़क को लेकर जो मांग थी, उन्होंने उसे मुख्यमंत्री के समक्ष पूरी गंभीरता से रखा और बजट की डिमांड की। अब बजट जारी हो गया है। ललित ठाकुर, अध्यक्ष, जिला मार्केट कमेटी