{"_id":"68691cefe5f9cd148f048f06","slug":"road-reached-the-village-festive-atmosphere-among-villagers-chamba-news-c-88-1-cmb1002-154908-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गांव तक पहुंची सड़क, ग्रामीणों में उत्सव सा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गांव तक पहुंची सड़क, ग्रामीणों में उत्सव सा माहौल
Sun, 06 Jul 2025 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 06 Jul 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
मेलोह, दरोबी, खलनेरा समेत कई गांव सड़क सुविधा से जुड़े
ग्रामीणों ने विधायक नीरज नैयर का आभार प्रकट किया
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। सराहन पंचायत के मेलोह, दरोबी, खलनेरा, बाहरैई, चपलाह, लोअर घाटरेड़, अपर घाटरेड़ और ऊपरी भुईं गांवों में सड़क पहुंचने पर ग्रामीणों में उत्सव जैसा माहौल है । गांववासियों ने इसके लिए चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर आभार जताया है। अब ग्रामीणों का जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क स्थापित हो गया है। वर्षों से चली आ रही सड़क की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर सड़क निर्माण कार्य कर रहे स्थानीय ठेकेदार को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया और उनके कार्य की सराहना की। ग्रामीणों में भीम कुमार, अनिल कुमार, विनोद कुमार, शीतल कुमार ने बताया कि इस सड़क से न केवल उनके आने-जाने में सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं भी खुलेंगी।