{"_id":"6740ba3870be6369d50d44d1","slug":"road-reached-bari-villagers-eyes-filled-with-tears-relief-from-palanquin-chamba-news-c-88-1-ssml1004-137818-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बाड़ी तक पहुंची सड़क, ग्रामीणों की आंखें छलकी, पालकी से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बाड़ी तक पहुंची सड़क, ग्रामीणों की आंखें छलकी, पालकी से मुक्ति
Fri, 22 Nov 2024 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। ग्राम पंचायत गुवाड़ी के बाड़ी गांव के लोगों को अब पालकी से मरीजों को अस्पताल तक ले जाने से निजात मिल गई है। गांव के लिए सड़क निर्माण पूरा होने पर गांव के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शुक्रवार को स्थानीय पंचायत प्रधान जन्म सिंह सहित अन्य कई जनप्रतिनिधियों और गांववासियों की उपस्थिति में सड़क का उद्घाटन किया। सड़क निर्माण कि खुशी ऐसी थी कि गांव के कुछ लोगों की आंखों से आंसू छलक आए।
पंचायत प्रधान ने कहा कि चुराह विधानसभा क्षेत्र के सड़क से अछूते हर गांव को सड़क से जोड़ने का विशेष अभियान चलाया गया है। अब गांव के लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बाड़ी गांव मुख्य सड़क से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित है। सड़क सुविधा के अभाव में गांव की लगभग 400 से अधिक की आबादी को कई तरह कि परेशानियां झेलनी पड़ती थी। गांव में बीमार व्यक्ति और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाना भी काफी मुश्किल होता था। लिहाजा, अब सड़क बनने से लोगों को राहत मिलेगी।