फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Road near Chamunda Temple in bad condition, drivers troubled

Chamba News: चामुंडा मंदिर के पास सड़क खस्ताहाल, वाहन चालक परेशान

Thu, 30 Oct 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 30 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Road near Chamunda Temple in bad condition, drivers troubled
चंबा। न्यू बस स्टैंड से लेकर फुलणुटाला मार्ग पर चामुंडा माता मंदिर के समीप सड़क डंगे क्षतिग्रस्त हैं। इसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से अभी तक इस मार्ग की सुध नहीं ली गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जुम्हार, घरमाणी, जंजला, पनेला और साहो के लिए इसी मार्ग से गाड़ियों की आवाजाही रहती है। मार्ग जगह जगह खस्ताहाल होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना पड़ रहा है। चामुुंडा माता मंदिर के समीप हालात बेहद खराब है। यहां दो जगह डंगे धंस गए हैं। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार, नीरज कुमार, विक्की कुमार, शम्मी कुमार, सूरज कुमार, अनिल कुमार, वीरेंद्र सिंह, अमित कुमार, राज कुमार और हैप्पी कुमार का कहना है कि इस मार्ग को बरसात के मौसम के दौरान काफी नुकसान पहुंचा है। अब मौसम सामान्य हो गया है। ऐसे में इस मार्ग की सुध लोक निर्माण विभाग की ओर से नहीं ली जा रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस मार्ग की सुध ली जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। उधर, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग को आदेश दिए जाएंगे और मार्ग की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed