फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Road collapse cuts off Holi connection for three villages

Chamba News: सड़क धंसने से तीन गांवों का होली से संपर्क कटा

Mon, 06 Apr 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 06 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Road collapse cuts off Holi connection for three villages
दयोल गुवाड़ मार्ग पर तुह के समीप भारी भूस्खलन होने से बढ़ीं परेशानियां
विज्ञापन

भूस्खलन के बाद आ रहा पानी, पानी कम होते ही मार्ग किया जाएगा बहाल
ग्रामीणों समेत स्कूली विद्यार्थियों को आवाजाही के दौरान पेश आ रहीं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली के तहत दयोल-गुवाड़ मार्ग तुह के समीप भारी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है। इसके चलते तीन गांवों को संपर्क कट गया है।
दो दिन पहले भारी बारिश के कारण यहां भूस्खलन हुआ था। ऐसे में अभी तक मार्ग पूरी तरह बंद है। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग की मानें तो तुह के समीप भारी भूस्खलन हुआ है। पानी का भी काफी रिसाव हो रहा है। सड़क सूखने के बाद यहां मशीनरी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह मार्ग तीन गांवों गुवाड़, तिल्ला और ग्वाला को तहसील मुख्यालय होली से जोड़ता है। ग्रामीणों में रोशन लाल, सोनी, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, सोनू कुमार, वीरेंद्र सिंह, रंजीत सिंह और प्रकाश चंद ने कहा कि दो दिन पहले यहां भूस्खलन हुआ था मगर अभी तक यह मार्ग बंद पड़ा है। इस मार्ग के बंद होने से स्कूली विद्यार्थियों को खासी दिक्कत हो रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द इस मार्ग को बहाल किया जाए ताकि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को राहत मिल सके। इस मार्ग की लंबाई करीब छह किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता हेम राज ने कहा कि इस मार्ग पर भूस्खलन के बाद पानी ज्यादा आ गया है। उन्होंने कहा कि पानी कम होते ही मशीनरी लगाकर मार्ग को बहाल किया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed